पुनर्भरण राशि का भुगतान नहीं होने पर ज्ञापन भेजा
अजमेर | आरटीई के तहत सत्र 2017-18 का पुनर्भरण राशि का भुगतान शैक्षिक सत्र समाप्त हो गया लेकिन निजी शिक्षण संस्थाओं को आरटीई के तहत पुनर्भरण राशि नहीं मिली। राजस्थान प्राईवेट एजुकेशन . महासंघ के अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि इस विषय में शनिवार क मुख्यमंत्री को मेल द्वारा आरटीई के तहत पुनर्भरण राशि का भुगतान नहीं होने पर ज्ञापन भेजा। महासंघ ने सरकार से मांग की है कि यदि सरकार 15 दिन में निजी शिक्षण संस्थाओं को आरटीई के पुनर्भरण राशि का भुगतान नहीं करती है तो महासंघ प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा।