पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस को मिली हेलमेट के रूप में तीसरी आंख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | पुलिस मुख्यालय ने दंगा और कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में निगरानी के लिए पुलिस अधिकारियों को कैमरे युक्त हेलमेट दिए हैं। हेलमेट में कैमरे वाईफाई से जुड़े होंगे, इससे हेलमेट पहने अधिकारी और जवान एक दूसरे के संपर्क में ही रहेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भारत बंद के दौरान गड़बड़ी के हालात के मद्देनजर मुख्यालय ऐसे स्थितियों से निपटने के लिए पुलिस अधिकारी और जवानों को आधुनिक संसाधन मुहैया करवा रहा है।

कैमरे में रिकार्ड होगा घटनाक्रम, दूर से कर सकेंगे निगरानी | एसपी राजेंद्र सिंह चौधरी के अनुसार प्रायोगिक तौर पर अभी अधिकारियों को कैमरे युक्त हेलमेट दिए गए हैं। पूरा घटनाक्रम कैमरों में रिकार्ड होगा इससे घटना के साक्ष्य और गवाह के बारे में स्पष्ट जानकारी पुलिस के पास रहेगी। खास बात यह है कि हेलमेट धारी वाईफाई के माध्यम से नेटवर्क से जुड़े रहेंगे। फिलहाल थाना प्रभारियों और अन्य अधिकारियों को हेलमेट दिए गए हैं। शीघ्र ही पुलिस जवानों को भी यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

खबरें और भी हैं...