पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कैंडल जला कर आसिफा को दी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर| गत दिनों कश्मीर के कठुआ में 8 वर्षीय मासूम के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में शनिवार को राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर के छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक दायमा व छात्र नेता मधु सूदन वैष्णव के नेतृत्व में पुष्कर स्थित रामधाम के पास कैंडल जला प्रदर्शन किया। साथ ही आसिफा को श्रद्धांजलि अर्पित की। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष कुणाल पाराशर ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की। इस अवसर पर मुकेश चौधरी, सुरेंद्र सिंह राठौड़, धीरज दायमा, मयंक सैनी, बलजीत सिंह, भावेश पाराशर, राजवीर सिंह, नौरत कुमावत, आशीष पाराशर, भरत वैष्णव, चंद्रप्रकाश सैनी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...