5एस तथा इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट सिस्टम प्रमाणन का विमोचन
अजमेर|मंडल रेल प्रबंधक पुनीत चावला ने कोच केयर कंप्लैक्स मदार में 5एस तथा आईएमएस यानी इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट सिस्टम प्रमाणन का शनिवार को विमोचन किया। 5एस जापानी प्रबंधन प्रणाली है, जिससे डिपो की गृह व्यवस्था को और अधिक दक्ष बनाया गया है। इस दौरान बताया गया कि यह एक गुणवत्ता प्रणाली है, जो डिपो में ऑपरेशन और सेवा की गुणवत्ता में सुधार करता है। 5एस कार्यस्थल संगठन प्रक्रिया में कार्यस्थल को बेहतर, अनुशासित कार्य करने में सुगमता, बाधारहित व व्यवस्थित वातावरण, सुगम प्रक्रियायुक्त बनाने के साथ-साथ कार्यकुशलता को बढ़ावा देने का कार्य भी सम्मिलित है। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर डी बालाजी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
5एस के पांच चरण जिनसे होता है काम
बाधाओं को समाप्त कर कार्य को आसान बनाना। अनावश्यक मद जो कि कार्य में व्यवधान उत्पन्न करते है, उनको कम करना। अनावश्यक मदों को संचय कर उनकी रोकथाम करना। अनावश्यक मदों का विश्लेषण करना। अनावश्यक सामान जो कार्य में नहीं आ रहे, उनको हटाना। कार्यस्थल से अनावश्यक सामग्री को अलग-अलग कर उनका निस्तारण। कचरे का निस्तारण। कार्य स्थल को साफ सुथरा रखना। उपयोगी व अनुपयोगी वस्तुओं का विश्लेषण।