पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाजपा का चेहरा हमेशा दलित विरोधी रहा : जैन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबेडकर जयंती के अवसर पर कांग्रेसियों ने भाजपा एवं संघ के शीर्ष नेतृत्व पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहां कि पिछले 4 वर्षों में इस वर्ग का उत्थान करने के बजाए केवल शोषित किया है। पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि जग जाहिर है कि बीजेपी का चाल, चरित्र और चेहरा हमेशा से ही घोर जातिवादी और खासकर दलित विरोधी रहा है। केंद्र में सरकार बनने के बाद उच्च पदों पर बैठे लोग भी दलितों का अपमान करने में जरा भी पीछे नहीं रहते हैं। भाजपा के पांच दलित सांसदों के बयानों का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने दावा किया कि उन्होंने साबित कर दिया कि मोदी भारत को दलित मुक्त करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों की स्थिति को समझा जा सकता है जब सत्तारूढ़ दल के सांसद ही उनकी चिंताओं और डर को रेखांकित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अंबेडकर सर्किल का निर्माण और मूर्ति स्थापना से लेकर सर्किल के विकास तक का कार्य कांग्रेस शासनकाल में किया गया था। जिस पर पूर्व मंत्री गोविंद सिंह गुर्जर का शिलालेख लगा हुआ था, मगर अजमेर विकास प्राधिकरण ने केवल सर्किल पर साफ सफाई करवा कर और डॉक्टर अंबेडकर की मूर्ति के पीछे की तरफ एक सीढ़ी लगवाकर अंबेडकर सर्किल से राजस्थान के पूर्व मंत्री गोविंद सिंह गुर्जर के नाम का शिलालेख हटाकर प्राधिकरण के अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा के नाम का शिलालेख लगा दिया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ललित भाटी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के शीर्ष नेताओं का कभी भी अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए हमदर्द व सहानुभूति नहीं रखी। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के नेताओं को मजबूत करने के लिए कुछ नहीं किया बल्कि इस वर्ग के प्रतिनिधित्व को कमजोर करने के लिए सुनियोजित ढंग से काम किया है। अनुसूचित जाति जनजाति एक्ट को कमजोर करने का फैसला हुआ, उसे भी भाजपा व आरएसएस के नेता मूकदर्शक बने देखते रहे। भाजपा के शासनकाल में अनुसूचित जाति जनजाति के लोगो पर अत्याचार बढ़े हैं। उन्होंने अंबेडकर सर्किल पर सीढ़ी प्रतिमा के पीछे लगाने की निंदा की। इस दौरान लोगों ने एडीए और भाजपा के खिलाफ नारे लगाए और इसे सही नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

खबरें और भी हैं...