पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक्युप्रेशर, रैकी चिकित्सा शिविर शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|नवाब का बेड़ा डिग्गी बाजार स्थित पारब्रह्म मंदिर में दो दिवसीय निशुल्क एक्युप्रेशर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ शाम हुआ। जिसमें रविवार शाम 5 बजे से 7 बजे तक बिना किसी दवा के सभी रोगों का इलाज किया जाएगा। चंदर हरवानी ने बताया कि शिविर में लकवा, गठिया, गैस, सियाटिका, सरवाइकल, कंधे का दर्द, घुटने का दर्द, रक्तचाप, नजला, गैस साइनस आदि रोगों का उपचार किया जा रहा है। शिविर में श्री मिकाओ रेकी सेवा समिति के सदस्य भगवान साधवानी, चंदर हरवानी, डॉ. महेश अग्रवाल, कमलेश सोनी, रामदेवी वासवानी, भावना रूपानी, कल्पना बुंदेल, चित्रलेखा श्रीवास्तव, मनमोहन मल्होत्रा आदि ने भी सेवाएं दी।

खबरें और भी हैं...