हवन यज्ञ व साप्ताहिक सत्संग आज
अजमेर|केसरगंज स्थित आर्यसमाज अजमेर के सत्संग भवन में रविवारीय साप्ताहिक सत्संग सुबह 8 बजे अमर सिंह शास्त्री के ब्रह्मत्व में देवयज्ञ व ब्रह्मयज्ञ से आरंभ होगा। यजमान चंदराम आर्य, लालचन्द आर्य, भागचंद गर्ग व चिरंजीलाल शर्मा होंगे। मैथिल ब्राह्मण समाज के भवन एसएमबी स्कूल में रविवार सुबह हवन यज्ञ का आयोजन पं. मोहन शर्मा के सानिध्य में होगा। इस कार्यक्रम में राजेंद्र मिश्रा व उमानाथ झा यजमान रहे।