मंत्रालयिक की मांगों पर सरकार के साथ वार्ता
अजमेर|राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सक्सैना, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी के नेतृत्व में मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगों पर उपमंत्री मंडलीय समिति के अध्यक्ष व पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ पीडब्लूडी परिवहन मंत्री युनूस खान से वार्ता की। प्रदेश महामंत्री रणधीर सिंह कच्छावा ने बताया कि सरकार मंत्रालयिक संवर्ग की मांगों पर गम्भीर नहीं है वही संवर्ग के कर्मचारियों के अनुसूची 5 में किए गए संशोधन से वेतन कम हो गया है। वार्ता में 3 मई को आयोजित होने वाली बैठक में पुनः संगठन के साथ वार्ता कर निर्णय किए जाने का आश्वासन दिया गया।