पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • रजिस्ट्रेशन के लिए अलग अधिकारी नियुक्त करने की मांग

रजिस्ट्रेशन के लिए अलग अधिकारी नियुक्त करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स ने वित्त मंत्रालय को पत्र लिखकर 12-ए आैर 80-जी के रजिस्ट्रेशन के लिए अजमेर में अलग से अधिकारी नियुक्त करने की मांग की है। वाइस प्रेसिडेंट पीएम चौपड़ा ने बताया कि ट्रस्ट व कोऑपरेटिव सोसायटी के एक्जेम्शन के लिए अजमेर सहित अन्य जिलों के ट्रस्टों आैर सोसायटियों को 12-ए आैर 80-जी के रजिस्ट्रेशन के सभी कागजात जयपुर भेजने पड़ते हैं। 80-जी के रजिस्ट्रेशन से संबंधित कार्यालय में अजमेर सहित अन्य संभागीय मुख्यालयों में अलग-अलग अधिकारी नियुक्त करके रजिस्ट्रेशन वहीं ग्रांट किए जाएं। अजमेर सहित उदयपुर, जोधपुर, कोटा आैर बीकानेर में मंदिरों व चैरिटेबल संस्थाओं की संख्या बहुत है, संबंधित जिला मुख्यालय में संबंधित अधिकारी लगाए जाएंगे तो टैक्स पेयर्स को सुविधा रहेगी।

खबरें और भी हैं...