क्षेत्रपाल हॉस्पिटल में डायलिसिस सुविधा शुरु
अजमेर| सी-ब्लाक, पंचशील, अजमेर स्थित क्षेत्रपाल हॉस्पिटल मल्टी स्पेशियलिटी एंड रिसर्च सेंटर में डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ हॉस्पिटल निदेशक डाॅ. रमेश क्षेत्रपाल की प|ी डाॅ. सरोज क्षेत्रपाल ने किया। निदेशक डाॅ. रमेश क्षेत्रपाल ने बताया कि डायलिसिस यूनिट पूरी तरह वातानुकूलित है तथा डायलिसिस यूनिट में एक साथ 5 मरीजों की डायलिसिस करने की सुविधा उपलब्ध है। प्रबंधक आलोक शर्मा ने बताया कि क्षेत्रपाल हॉस्पिटल प्रबंधन प्रत्येक मरीज को पारिवारिक वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है।