पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • हाजी कुरैशी जमीअतुल कुरैश के प्रदेश उपाध्यक्ष बने

हाजी कुरैशी जमीअतुल कुरैश के प्रदेश उपाध्यक्ष बने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|अजमेर शहर के प्रमुख समाज सेवी हाजी मोहम्मद बशीर कुरैशी को आल इंडिया जमीअतुल कुरैश का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। कुरैशी के इस पद पर मनोनयन होने पर जमीअतुल कुरैश शहर के अध्यक्ष इलियास कुरैशी की अगुवाई में स्वागत किया गया। जमीअतुल कुरैश कुरैशी बिरादरी की अखिल भारतीय सामाजिक संस्था है। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हाजी दाऊद खान कुरैशी और महासचिव हाजी मोहम्मद शौकत कुरैशी ने कहा कि हाजी बशीर कुरैशी को अहम जिम्मेदारी दी जा रही है। इधर संस्था के अजमेर शहर मीट मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष इलियास कुरैशी की अगुवाई में हाजी बशीर का माल्यार्पण कर व साफा बांध कर स्वागत किया गया। इस मौके पर घोसी समाज के इकबाल घोसी, अन्न घाेसी, तारागढ़ दरगाह इंतजामिया कमेटी के सदस्य हाजी सैयद माशूक अली, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर अध्यक्ष शफीक खान, इस्माईल कुरैश आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...