पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • एसपी के आश्वासन के बाद हुआ शव का पोस्टमार्टम

एसपी के आश्वासन के बाद हुआ शव का पोस्टमार्टम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

मारपीट में घायल युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

क्राइम रिपोर्टर.अजमेर

नसीराबाद के बांसुरी गांव में 2 अप्रैल को मारपीट में जख्मी बाबूलाल गवारिया की मौत के बाद मृतक के परिजन और गांव के लोगोंं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। मृतक के परिजनों ने कार्रवाई नहीं होने तक शव उठाने से इनकार कर दिया। बाद में एसपी राजेंद्र सिंह चौधरी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। उल्लेखनीय है कि बाबूलाल को झगड़े में घायल होने पर नसीराबाद के राजकीय अस्पताल से जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में रेफर किया गया था। बाबूलाल पिछले 14 दिनों से जीवन से संघर्ष कर रहे थे, गत रविवार उनकी मृत्यु हो गई थी। मौत की खबर सुनकर गांव के लोग एकत्रित होने लगे और शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। सोमवार सुबह नौ बजे बांसुरी गांव से करीबन 400 से 500 व्यक्ति आजाद पार्क में एकत्रित हो गए। लोगों ने नसीराबाद सदर थाना पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से बात कर समझाने की कोशिश की थी।

खबरें और भी हैं...