272 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से
आरपीएससी : सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 225, शिक्षक ग्रेड सेकंड स्पेशल एजुकेशन के 17 और फिजियोथेरेपिस्ट के 30 पद शामिल
सिटी रिपोर्टर | अजमेर
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किए विज्ञापन अजमेर राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार से विभिन्न विभागों में 272 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरु की जा रही है।
इनमें सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 225 पद शिक्षक ग्रेड सेकंड स्पेशल एजुकेशन के 17 पद और फिजियोथेरेपिस्ट के 30 पद शामिल हैं।
आयोग ने इस संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के आयोजना विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 225 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत मंगलवार से से शुरू होगी। आयोग सूत्रों के अनुसार इन 225 पदों में 201 पद नॉन टीएसपी एरिया अभ्यर्थियों के लिए है और 24 पद टीएसपी क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए हैं।
शिक्षकों के 17 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापकों के 17 पदों के लिए RPSC द्वारा मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु की जा रही है 6 विषयों में यह पद भरे जाएंगे। इनमें गणित अंग्रेजी विज्ञान हिंदी सामाजिक विज्ञान विषयों में प्रत्येक में 3 पद और संस्कृत मैं 2 पदों पर भर्ती होगी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग मैं भर्ती आयोग ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में फिजियोथेरेपिस्ट के 30 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरु की जा रही है।
30 पदों में 28 पद नॉन टीएसपी क्षेत्र के हैं और दो पद टीएसपी क्षेत्र के हे विस्तृत दिशानिर्देश यहां पर www.rpsc.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर इन सभी पदों के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता आयु संबंधी जानकारी और अन्य विवरण उपलब्ध कराया गया है।
आयोग सचिव गिरिराज सिंह कुशवाहा ने बताया कि सहायक सांख्यिकी अधिकारी पदों के लिए 6 मई तक तथा वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सेकंड विशेष शिक्षा के लिए और फिजियोथेरेपिस्ट पदों के लिए 1 मई तक आवेदन किए जा सकेंगे।