पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • अजमेर, किशनगढ़ व ब्यावर परीक्षा केंद्र पर होगी परीक्षा

अजमेर, किशनगढ़ व ब्यावर परीक्षा केंद्र पर होगी परीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेल्सियस द्वारा नीट परीक्षा में बैठने वाले अभ्यार्थियों के लिए 20 अप्रैल को आॅल अजमेर प्री-मेडिकल परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के आयोजन का मुख्य

उद्देश्य विद्यार्थियों को नीट परीक्षा से पूर्व ही इसका अनुभव करवाना है। इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थी नीट परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्तर व तय समय सीमा में प्रश्नों को हल करने का अनुभव प्राप्त करेंगे।

यह परीक्षा अजमेर, किशनगढ़ व ब्यावर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में रजिस्ट्रेशन शुल्क 200 रुपए है। परीक्षा का समय दोपहर 2 से 5 बजे तक रहेगा। परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 21,000 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 11,000 रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 5,000 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

ऑल अजमेर प्री-मेडिकल टेस्ट का रजिस्ट्रेशन जारी

परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पूर्वानुभव देना

इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य इस साल विद्यार्थियों को नीट का पूर्वानुभव देते हुए परीक्षा के वातावरण से अवगत कराना है। मेडिकल एंट्रेंस के लिए एक ही परीक्षा है तथा इसमें कोई भी गलती करने का खामियाजा सालभर के इंतजार के रूप में भुगतना पड़ सकता है।

इस परीक्षा का पेपर नीट तथा एम्स की तैयारी करवाने वाले बेहद ही अनुभवी फैकल्टी द्वारा बनाया गया है।

परीक्षा के पेपर पैटर्न से लेकर आयोजित करने का तरीका भी नीट के समान है।

परीक्षा पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रहेगा।

इस परीक्षा को देने से विद्यार्थी अपनी तैयारी परख सकते हैं।

इस परीक्षा में होने वाली गलती नीट 2018 के लिए एक सबक साबित होगी।

परीक्षा के लिए कैसे करें आवेदन

एग्जाम में शामिल होने वाले विद्यार्थी सेल्सियस की वेबसाइट www.cellsius.co.in पर अथवा संस्थान से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी को अपने नाम तथा स्कूल नाम का नामांकन कराना आवश्यक है।

खबरें और भी हैं...