एमएससी आईटी प्रथम सेमेस्टर का परिणाम घोषित
एमएससी आईटी प्रथम सेमेस्टर का परिणाम घोषित
अजमेर | एमडीएस यूनिवर्सिटी ने सोमवार को एमएससी इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के प्रथम सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया। कुल परीक्षार्थी 123 थे, जिनमें से 99 पास हुए। उत्तीर्ण प्रतिशत 80.49 रहा। पूरक और अगले सेमेस्टर के योग्य 21 परीक्षार्थियों को माना गया। परिणाम यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।