पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • राजस्व लोक अदालत अभियान का ग्राम पंचायतवार कार्यक्रम तय

राजस्व लोक अदालत अभियान का ग्राम पंचायतवार कार्यक्रम तय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार द्वारा आगामी एक मई से 30 जून तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों में राजस्व लोक अदालत अभियान, न्याय आपके द्वार चलाया जाएगा। अभियान के तहत ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व से जुड़े विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। शिविरों का कार्यक्रम तय कर दिया गया है।

जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने बताया कि मंगलवार एक मई को उपखंड अधिकारी अजमेर में अजयसर में, सहायक कलेक्टर अजमेर में हटूंडी में, उपखंड अधिकारी नसीराबाद में कानपुरा, एसडीओ पीसांगन में लामाना, ब्यावर में बलाड़, केकड़ी में धूंधरी, मसूदा में देवमाली, सरवाड़ में बिड़ला, भिनाय में बूबकिया, रूपनगढ़ के सिनोदिया में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार 2 मई को पुष्कर में कडैल, पीसांगन में लीडी, किशनगढ़ में सलेमाबाद, मसूदा के देवपुरा, भिनाय के कनईकला, 3 मई को अजमेर के मियापुर, नसीराबाद में ढाल, ब्यावर के जालिया प्रथम, किशनगढ़ में सांदोलिया, केकड़ी में गिरवरपुरा, 4 मई को पीसांगन में भगवानपुरा, ब्यावर में मेड़िया, केकड़ी में गौरधा, मसूदा में सताना, सरवाड़ में जोताया, भिनाय में घातौल, रूपनगढ़ के जाजोता, 7 मई को अजमेर में बबाइचा, नसीराबाद के कानाखेड़ी, पीसांगन में गोला, ब्यावर के मालपुरा, किशनगढ़ में सरगांव, केकड़ी में कालेड़ा कृष्णगोपाल, मसूदा में मायला, सरवाड़ में गोयला, 8 मई को अजमेर में दांता, ब्यावर के रूपनगर, किशनगढ़ के पाटन, मसूदा के लोडियाना, सरवाड़ के शेरगढ़, भिनाय के बड़गांव, रूपनगढ़ के थल, 9 को भांवता में, कानस, तिहारी, रामपुरा डाबला, बड़ाखेड़ा, सिरोंज, जूनिया, मसूदा के दौलतपुरा प्रथम, एकलसिंगा, 10 को बीर, अतीतमण्ड, सिलोरा, घटियाली, खिरियां, 11 मई को डूमाड़ा, सनोद,पगारा, ब्यावर में तारागढ़, ढसूक, प्रान्हेड़ा, खरवा, राममालिया, पनेर में, 14 मई को राजोसी, नूंद्री मालदेव, कालानाडा, पारा, रामगढ़, हिंगोनिया, 15 को तबीजी, गोहाना, टीकावड़ा, सतावाड़िया, सांपला, करांटी, हरमाड़ा में शिविर आयोजित होंगे।

खबरें और भी हैं...