पारिवारिक विवाद में झगड़ा, चार जख्मी
पारिवारिक विवाद में झगड़ा, चार जख्मी
अजमेर | क्लॉक टावर थाना क्षेत्र स्थित ऊसरी गेट इलाके में शाम को एक परिवार के लोगों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। झगड़े में धारदार हथियार से दो लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने परस्पर शिकायतें दर्ज कर जांच शुरू की है। चांदबावड़ी निवासी पंकज तथा उसके चचेरे भाई संजय कुमार के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को लेकर हुए झगड़े में दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर चाकू से वार कर दिए, जिसके चलते पंकज के कंधों पर तीन जगह जख्म हुए वह लहूलुहान हो गया। इसके अलावा पंकज की प|ी गीता के हाथ की कोहनी के ऊपर चाकू लगने से जख्म हो गया। जबकि दूसरे पक्ष के संजय कुमार पुत्र रमेश चन्द के सिर में भी गंभीर चोट आई है।