युवक ने ब्लेड से खुद को किया जख्मी
अजमेर | धोलाभाटा क्षेत्र में एक युवक ने सोमवार रात धारदार ब्लेड से खुद को जख्मी कर लिया, उसे उपचार के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया।जानकारी के अनुसार धोलाभाटा स्थित कपिल वस्तु कॉलोनी निवासी शीतल कुमार का परिजनों से झगड़ा हुआ था। गुस्से में उसने खुद को जख्मी कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सट्टा पर्ची काटते खाईवाल गिरफ्तार
अजमेर | रामगंज थाना पुलिस ने ब्यावर रोड पर किसान भवन के पास दबिश देकर एक खाईवाल को सट्टा पर्ची काटते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार फकीराखेड़ा निवासी मुश्ताक मोहम्मद पुत्र फखरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है।