पार्षदों ने टाटा पावर के 10 माह के क्रियाकलापों को जाना
अजमेर | टाटा पावर के वैशाली नगर ऑफिस में बैठक हुई जिसमें शहर के 22 पार्षद उपस्थित रहे। पार्षदों ने टाटा पावर के 10 माह के क्रियाकलापों को देखा और किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया की टाटा पावर के आने के बाद उपभोक्ताओं को अधिक विश्वसनीय सुविधा त्वरित गति से मिल रही है। नो करेंट कंप्लेंट रात मे भी अटैंड की जा रही है, कॉल सेंटर पर फोन लगाने पर संतुष्टि पूर्व जवाब मिलता है, सात सब डिवीजन के अलावा जो नए 5 उपभोक्ता सेवा केंद्र बनाए गए है उनसे आम जनता को काफी राहत मिली है। पार्षदों ने बताया की टाटा पावर का जो नया बिलिंग सिस्टम बनाया गया है वो बहुत ही उम्दा और सरल है। इसमें सभी जानकारी उपभोक्ता को मिल जाती है। महेंद्र मित्तल वार्ड नंबर एक का कहना था की सभी पार्षद एवं टाटा पावर अजमेर के अधिकारियों को मिला कर एक व्हाट्स एप्प ग्रुप बनाया जाए ताकि समस्या का तुरंत निदान हो सके। इस बैठक मे द्रोपदी कोली, रेखा शर्मा, पिंकी गुर्जर, अनीश मोयल, धरमपाल जाटव, ज्ञान सारस्वत इत्यादि उपस्थित थे, टाटा पावर की तरफ से मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेश लूथरा, हैड कॉर्पोरेट आलोक श्रीवास्तव, दिनेश शर्मा, श्याम चौधरी उपस्थित रहे।