पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • राजस्व लोक अदालत अभियान : न्याय आपके द्वार शिविर में 4 हजार 361 प्रकरणों का किया निस्तारण

राजस्व लोक अदालत अभियान : न्याय आपके द्वार शिविर में 4 हजार 361 प्रकरणों का किया निस्तारण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार 2018 के अन्तर्गत मंगलवार को 4 हजार 361 प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई। जिला कलेक्टर आरती डोगरा ने बताया कि अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन स्तर पर 4 प्रकरण निस्तारित किए गए। उपखंड अधिकारी स्तर पर 430 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनमें खाता दुरुस्ती के 375, विभाजन के 9, खातेदारी घोषणा के 6, स्थायी निषेधाज्ञा के 10, नामांतरण अपील के एक, ईजराय के 7, रास्ते के 2, पत्थरगढ़ी के 4 तथा अन्य 16 है। तहसीलदार स्तर पर 3 हजार 927 प्रकरण निस्तारित हुए। इनमें से नामांतरण के 660, खाता दुरुस्ती के 293, धारा 183 बी तथा सी के 194, खाता विभाजन के 58, सीमाज्ञान के 23, धारा 251 के 3, राजस्व नकलें 964 एवं अन्य एक हजार 701 है।

खबरें और भी हैं...