आर्थिक सहायता के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे
अजमेर|पूर्व सैनिक, सैनिक विधवा आैर आश्रितों के लिए केंद्रीय सैनिक बोर्ड दिल्ली द्वारा कक्षा पहली से स्नातक तक के लिए आर्थिक सहायता मुहैया करवाई गई है। हवलदार रैंक तक के सैनिकों के दो बच्चों को यह सहायता दी जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बनवारी लाल ने बताया कि केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट www.ksb.gov.in पर आर्थिक सहायता के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। कक्षा 1 से 9 व 11 के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर 2018 है। जबकि कक्षा 10 आैर 12 के लिए अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। इसी तरह अंडर ग्रेजुएशन कक्षाओं के लिए अंतिम तिथि 30 नवंबर है। आवेदन के बाद मूल दस्तावेजों का मिलान जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में आकर अनिवार्य रूप से कराना है। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के फोन नंबर 0145-2627972 पर संपर्क किया जा सकता है।