अमावस्या पर शनि मंदिर में विशेष पूजा और महाआरती
अजमेर| गंज पुलिस थाने के पीछे स्थित गुरुनानक गंज के परिसर में स्थापित शनिदेव मंदिर में व्यापारिक एसोसिएशन गंज एवं पूज्य सिंधी पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में शनिदेव जयंती महोत्सव मनाया गया। मंगलवार को दोपहर 12 बजे मंदिर में विशेष शृंगार के साथ महाआरती एवं अन्य आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में भागचंद दौलतानी ने महाआरती एवं पूजन किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बने शनिदेव मंदिर का विशेष शृंगार किया और मिल्क रोज के प्रसाद का वितरण किया। पंडित दामोदर दाधीच एवं उनकी मंडली ने पूजन महाआरती एवं शृंगार किया।
मदार जेपी नगर टेम्पो स्टैण्ड स्थित शनि सिंगलापुर मंदिर में अमावस्या के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना और महाआरती की गई। मंदिर के पुजारी लालचंद जोशी ने बताया कि सुबह शनि देव का तेलाभिषेक कर विशेष शृंगार किया और मुख्य अतिथियों के सानिध्य में महाआरती की और भोग लगाया। अध्यक्ष प्रेमचन्द जोशी ने बताया कि इस दौरान भैरू व वासु, हरिलाल, के.एल.दुखाड़िया ने सेवा कार्य करने वालों को भगवान शनिदेव की तस्वीर भेंट की।
मदार स्थित शनि मंदिर में पूजा करते अतिथि।