पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • संयुक्त परिवार शांति और प्यार की पाठशाला, जीवन में बनाएं रखें आनंद

संयुक्त परिवार शांति और प्यार की पाठशाला, जीवन में बनाएं रखें आनंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रुप केंद्र प्रथम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल गोल्फ कोर्स रोड के प्रांगण एवं क्षेत्रीय कावा, ग्रुप केंद्र-प्रथम, केरिपुबल के तत्वावधान में विनीता ढोंढियाल अध्यक्ष क्षेत्रीय कार्यक्रम समिति ग्रुप केंद्रीय प्रथम के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वैश्विक समुदाय परिवारों को जोड़ने, परिवारों से संबंधित मुद्दों के बारे में जागरुकता फैलाने और परिवारों को प्रभावित करने वाले आर्थिक, जन सांख्यिकीय और सामाजिक प्रक्रियाओं के ज्ञान को बढ़ाने वाले मुद्दों पर चर्चा की और संयुक्त परिवार के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस दिवस के अवसर पर विनीत ढोंढियाल, अध्यक्ष क्षेत्रीय कावा, ग्रुप केंद्र प्रथम ने अपने अभिभाषण में कहा कि वर्ष 1993 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आधिकारिक तौर पर इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी, तभी से यह दिवस लगातार प्रत्येक वर्ष 15 मई को संपूर्ण विश्व में मनाया जा रहा है। संयुक्त स्थायी परिवार सबसे अधिक इच्छुक आवासीय इकाई है और शांति एवं प्यार की पाठशाला है। अत: हमें अपने परिवार के साथ संयुक्त रूप से आपसी प्रेम भाव और जीवन के प्रत्येक चरण पर प्रफुल्लित होकर रहना चाहिए। ग्रुप केंद्रीय में पदस्थ महिला कार्मिक एवं ग्रुप केंद्रीय परिसर में निवासरत परिवारों की महिला सदस्य व केंद्र में कार्यरत महिलाएं मौजूद थीं।

खबरें और भी हैं...