पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के लिए मानसिक स्वस्थ होना जरूरी

शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के लिए मानसिक स्वस्थ होना जरूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|लॉयनेस क्लब अजमेर वेस्ट की ओर से महिलाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम हुए। इसके अंतर्गत स्वस्थ मां के लिए स्वास्थ्य जागरूकता के तहत धोलाभाटा स्थित लेडीज फिटनेस जिम पर रविवार से आयोजित निशुल्क एक्युप्रेशर चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। तीसरे दिन शिविर में सिर के पॉइंट सिखाते हुए भावना रूपानी ने बताया कि तनाव मुक्त स्वस्थ शरीर के लिए मानसिक स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। मानसिक रूप से स्वस्थ होने एवं सर दर्द से निजात पाने में ये सिर के बिंदु बहुत महत्वपूर्ण हैं। एक्युप्रेशर सर के रोगों का इलाज ही नहीं करता वरन रोग को समूल नष्ट करता है और रोगी को संपूर्ण आराम दिलाता है। उन्होंने तीसरे दिन एक्युप्रेशर में सिर के बिंदु, सिर दर्द के कारण, सिर दर्द में इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। शिविर में डॉ. महेश अग्रवाल भी प्रशिक्षण दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...