पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • राइजिंग स्टार सिकंदर खान देशवाली रियलिटी शो ‘डेट टू रिमेंबर’ में अजमेर का नाम कर रहे हैं रोशन

राइजिंग स्टार सिकंदर खान देशवाली रियलिटी शो ‘डेट टू रिमेंबर’ में अजमेर का नाम कर रहे हैं रोशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर फिल्म अभिनेता सिकंदर खान देशवाली अब रियलिटी शो में अजमेर व मेड़ता का नाम रोशन कर रहे हैं। देशवाली की जल्द ही पहली फिल्म रहम दिल कातिल भी रिलीज होने वाली है। शास्त्री नगर निवासी सिकंदर खान देशवाली हाल ही में एमटीवी पर शुरू हुए रियलिटी शो ‘डेट टू रिमेंबर’ में अपना हुनर दिखा रहे हैं। सिकंदर खान देशवाली मंगलवार को अजमेर थे और शो से जुड़े अपने अनुभव साझा कर रहे थे। सिकंदर बताते हैं कि यह एक ऐसा रियलिटी शो है जिसमें कंटेस्टेंट अपने एक्स और प्रजेंट गर्लफ्रेंड के साथ हिस्सा ले रहे हैं। कह सकते हैं कि यह स्पिलिट्सविला का एडवांस वर्जन है। इसमें देश भर से चुनिंदा कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें अजमेर से अकेले सिकंदर खान हैं। दिल्ली जयपुर के बीच हुआ शूट इसकी शूटिंग दिल्ली व जयपुर के बीच एक रिसॉर्ट में हुई है। सिकंदर खान देशवाली ने बताया कि इसमें जयपुर के ही मनु पंजाबी सेंटर हैं। वहीं अन्य सेलिब्रिटी में नितिभा कौल, दिव्या अग्रवाल व बॉलीवुड सिंगर इंदीप बख्शी हैं। जो होस्ट कैप्टन और मेंटर की भूमिका में हैं। वहीं संतोष गुप्ता इसके प्रोड्यूसर है।

देशवाली की जल्द ही पहली फिल्म रहम दिल कातिल भी रिलीज होने वाली है

2000 से अधिक युवाओं में से हुआ सलेक्शन

सिकंदर बताते हैं, मुंबई में देश भर के 2 हजार से अधिक कलाकार आए थे। उसमें ही उन्होंने ऑडिशन दिया जिसमें में 9 कलाकार सलेक्ट हुए। अजमेर से वे अकेले सलेक्ट हुए। फाइनल राउंड देहरादून में हुआ जिसमें उन्हें सलेक्टर कर लिया गया। वह शो के टॉप फॉर कलाकारों में शामिल हैं। राजस्थान के जयपुर और नीमराणा में इस शो की शूटिंग हुई है। यह शो हर गुरुवार रात 8 बजे प्रसारित हो रहा है। एक महीने के लिए किसी से बातचीत नहीं करने दी।

मां भी रो पड़ी थी

सिकंदर खान देशवाली बताते हैं कि जब उनका सलेक्शन हो गया तो शूटिंग के लिए उन्हें नीमराणा और अन्य स्थानों पर ले जाया गया। उन्हें एक महीने तक किसी से भी बातचीत करने का मौका नहीं दिया गया। जब मन्नू पंजाबी उन्हें घर से लेने आए तो विदा करते हुए मां भी रो पड़ी थी। लेकिन अब वे खुश हैं और अपने बेटे की कामयाबी के लिए दुआ कर रही है। पिता सजवार खान देशवाली भी प्रमुख समाज सेवी हैं और उनका प्रोत्साहन पूरा मिल रहा है।

पहली फिल्म अगस्त में: सिकंदर खान देशवाली के पिता सजवार खान देशवाली बताते हैं कि सिकंदर की पहली फिल्म रहम दिल कातिल की अब कुछ ही दिनों की शूटिंग रह गई है। संभवतया यह इसी महीने मे पूरी कर ली जाएगी। अगस्त में यह फिल्म रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सिकंदर खान देशवाली लीड रोल में हैं। इसके साथ ही अब दो नई फिल्म भी सिकंदर को मिल गई हैं।

खबरें और भी हैं...