जाब चार्ट की समीक्षा करने की मांग
अजमेर|अखिल राजस्थान राज्य आयुष नर्सेज महासंघ ने मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री को पत्र लिखकर आयुष विभाग में कार्यरत नर्सेज चिकित्साधिकारी, परिचारक, विभागीय अधिकारी और कार्मिकों के संपूर्ण जॉब चार्ट्स की समीक्षा कर इनका नये सिरे से कार्य विभाजन कमेटी से करवाने की पुरजोर मांग की है। सैनी ने पत्र में अवगत करवाया कि वर्तमान में विभागीय चिकित्सा अधिकारियों का सरकार द्वारा आदेश जारी कर कैडर रिव्यू किया जा चुका है जिसके अनुसार इनके पूर्व के पदों में संशोधन किया जा चुका है। चिकित्सकों का कैडर रिव्यू होने के बाद इनके पदनाम परिवर्तन होने तथा वर्तमान में नर्सेज के पास चिकित्सा का अधिकार नहीं होने के बावजूद विभाग द्वारा इन्हें चिकित्सक की अनुपस्थिति में चिकित्सा का कार्य करवाया जा रहा है।