पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • सस्ते आॅफलोडिंग तैयार कर पैरों को कटने से बचाया जा सकता है

सस्ते आॅफलोडिंग तैयार कर पैरों को कटने से बचाया जा सकता है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| डायबिटीक उपचार में सुधार लाने की दृष्टि से दिल्ली में 2 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला हुई जिसमें डाॅ. रजनीश सक्सेना ने डायबिटिक न्यूरोपैथिक अल्सर मेनेजमेंट एण्ड एमप्यूटेशन प्रिवेंशन एवं हाऊ टू प्रोवाइड इफेक्टिव एण्ड इम्पेक्टिव फुट एज्युकेशन पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। 12 से 13 मई को आयोजित कार्यशाला में देश के 100 से अधिक डायबिटीज व डायबिटिक फुट विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यशाला में डायबिटिक फुट के उपचार की विभिन्न तकनीक जैसे वैक्यूम असिसटेड क्लोजर थैरेपी, अल्ट्रासोनिक डिब्राइडमैंट, प्लाज्मा रिच प्लेटलेट, स्टेम सैल का फुट अल्सर मेनेजमेंट में योगदान के साथ विभिन्न आॅफ लोडिंग टेक्निक आदि विषयों पर व्याख्यान व मंथन किया गया। कार्यशाला के आयोजक डाॅ. सूरी ने डाॅ. रजनीश सक्सेना के डायबिटीज फुट पर किए गए अध्ययन, ज्ञान व इलाज करने के तरीके को सराहा। डाॅ. सक्सेना का अजमेर आने पर अजयमेरु डायबिटीज सोसायटी के सदस्यों ने स्वागत भी किया। कार्यशाला में देश के प्रसिद्ध डायबिटीज चिकित्सकों डाॅ. एपीएस सूरी, डाॅ. नरेश दुआ, प्रोफेसर डाॅ. आरके श्रीवास्तव, डाॅ. तपिस साहू, डाॅ. रमणीक आदि ने व्याख्यान दिए।

खबरें और भी हैं...