पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साबिर पिया के उर्स के मौके पर पेश की चादर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|हजरत साबिर पिया के दो दिवसीय उर्स के मौके पर पहले दिन मंगलवार को अकीदतमंदों ने धूमधाम से चादर पेश की कर सूबे में अमन व खुशहाली के लिए दुआ की। उर्स का समापन बुधवार को कुल की रस्म के साथ होगा। हजरत साबिर की सिविल लाइंस स्थित दरगाह में यह उर्स मनाया जा रहा है। मगरिब की नमाज के बाद अकीदतमंदों ने गद्दीनशीन मोहम्मद अजीम अज्जू भाई की सदारत में मजार शरीफ पर चादर पेश की। इस मौके पर शहर कांग्रेस के महासचिव आरिफ हुसैन, मुश्ताक कुरैशी समेत विभिन्न गणमान्य लोग मौजूद थे। अकीदतमंदों ने फूल पेश किए और दुआ की। बाद में अज्जू भाई की सदारत में उर्स की महफिल हुई। कव्वाल जोन अजमेरी और साथियों ने बाबा की शान में कलाम पेश किए। लंगर का आयोजन किया गया। बुधवार को सुबह कुरान ख्वानी होगी और दोपहर 1 बजे कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन होगा।

खबरें और भी हैं...