शरीफ मुस्लिम महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने
अजमेर|अजमेर कुंदन नगर निवासी मोहम्मद शरीफ को राजस्थान मुस्लिम महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष फखरुद्दीन गौरी ने नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष गौरी ने बताया कि महासभा ने मुल्क, कौम व मिल्लत की खिदमत के जज्बे को देखते हुए और महासभा की सरपरस्त रेशमा सोलंकी, प्रमुख हिंदल युनुस शेख की अनुशंषा व निर्देशानुसार शरीफ को राजस्थान प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।