पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • वृद्धाश्रम में विधिक सेवा क्लीनिक की स्थापना

वृद्धाश्रम में विधिक सेवा क्लीनिक की स्थापना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|जय अम्बे सेवा समिति एवं साहिल वृद्धाश्रम में विधिक सेवा क्लीनिक की स्थापना की गई। कार्यक्रम में समिति के प्रबंधक अमित शर्मा व साहिल वृद्धाश्रम की प्रबंधक रेवती शर्मा सहित पूर्णकालिक सचिव राकेश गोरा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर, अरविंद कुमार सेंगवा की उपस्थित रहे। राकेश गोरा पूर्णकालिक सचिव अजमेर ने नालसा एवं रालसा द्वारा चलायी जा रही योजनाओं, महिलाओं के महत्वपूर्ण अधिकार एवं उनसे संबंधित कानूनों एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी। राकेश गोरा पूर्णकालिक सचिव द्वारा वृद्धजनों की समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान के लिए सलाह दी। कार्यालय में स्थापित महिला कानूनी सेवा क्लीनिक की प्रक्रिया एवं उपयोगिता से अवगत करवाया। साथ ही आमजन के सेवार्थ स्थापित अन्य कानूनी सेवा क्लीनिक के बारे में जानकारी दी। साथ ही पीएलवी दीपक ठाकुर, हीना राठौड़ व अरविंद कुमार द्वारा पत्रक देकर विधिक जागरुकता एवं प्रचार-प्रसार किया। कार्यक्रम में वृद्ध पेंशन योजना, भामाशाह योजना, विधवा पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...