ब्यूटी पार्लर निशुल्क प्रशिक्षण का शुभारंभ आज
अजमेर| सिंधु धारा संगीत समिति की ओर से नगीना बाग स्थित सिंधु धारा संगीत समिति के कार्यालय में 16 से 30 मई तक सिंधी भाषी युवतियां, महिलाओं के लिए सुबह 10 से 12 बजे तक निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कोर्स सिखाया जाएगा। प्रचार कमेटी के सचिव रमेश लालवानी ने बताया कि उद्घाटन समारोह 16 मई को सुबह 11 बजे से होगा। लता शर्मा ने बताया कि 16 मई को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक ब्यूटी पार्लर का कोर्स और दोपहर 12 से 2 बजे तक डांस अनिता दरियानी के द्वारा सिखाया जाएगा।