पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिव महापुराण कथा 17 मई से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| रामायण मंडल ठठेरा चौक डिग्गी बाजार के तत्वावधान में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर संगीतमय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। रामायण मंडल के अध्यक्ष मोहनलाल खंडेलवाल ने बताया कि 9 दिन चल चलने वाले कथा में प्रतिदिन शिव महापुराण संबंधी विभिन्न प्रसंगों पर कथा होगा। शिव महापुराण कथा का वाचन पंडित शिवराज व्यास द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक रोमर| आर्य ने बताया कि शिव महापुराण कथा का शुभारंभ 16 मई को प्रात: 8.30 बजे से कलश यात्रा के साथ होगा। कथा का प्रारंभ 17 मई से दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक होगा। 18 मई को पार्थिव पूजन, 19 को दीपोत्सव, 20 मई को शिव व सती विवाह, 21 मई को पार्वती जन्म, 22 मई शिव पार्वती विवाह उत्सव, 23 मई को गणेश जन्मोत्सव, तुलसी विवाह कथा, 24 मई को प्रहलाद चरित्र नृसिंह अवतार, 25 मई को शिवपूजन आराधना, 26 मई को शिव महा रुद्राभिषेक सुबह 9 बजे, हवन 2 बजे, पूर्णाहुति दोपहर 4 बजे, महाआरती शाम 6 बजे के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...