पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बच्चों के लिए निशुल्क समर कैंप की शुरुआत आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|लारेंस एण्ड मेयो पब्लिक स्कूल माकड़वाली एवं वैश्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में 3 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए समर कैंप निशुल्क लगाया जाएगा। इसकी कक्षाएं 16 से 26 मई तक सुबह 7.30 से 10 बजे तक संचालित होंगी। समर कैंप में मुख्यतया डिफेंस ट्रेनिंग प्रदीप शर्मा, डांस क्लासेज करन सिंह निर्वाण, आर्ट एण्ड क्राॅफ्ट संजय सेठी, पेंटिंग सीमा शर्मा एवं अलका शर्मा, फोटोग्राफी दीपक शर्मा, स्पोकन इंग्लिश दिव्या पंजाबी एवं महिमा सांखला, स्केट्स दिनेश-हजयांकल, हैंड राइटिंग सुरभि शर्मा, चैस दिनेश सेठी एवं मेंहदी प्रिया गोयल सिखाएंगी। इसके अतिरिक्त जिला वैश्य महासम्मेलन द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत 16 मई को सुबह 7 से 10 बजे तक कचरा पात्रों पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें कक्षा 6 से 8, 9 से 12 एवं काॅलेज विद्यार्थी एवं कलाकारों के तीन ग्रुप भाग लेंगे। महामंत्री उमेश गर्ग एवं लारेंस एण्ड मेयो पब्लिक स्कूल, माकड़वाली व आरंभ प्री स्कूल के निदेशक संजय बोहरा ने बताया कि आरंभ प्री स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में कचरा पात्र बेस कलर करवाकर संस्था उपलब्ध कराएंगी। अध्यक्ष रमेश तापड़िया ने बताया कि इसमें सभी समाजों के चित्रकला में रुचि रखने वाले एवं कलाकार आमंत्रित हैं। इस अवसर पर लारेंस एंड मेयो पब्लिक स्कूल माकड़वाली के अकादमिक निदेशक एंड्रयू रोजारियो एवं प्राचार्य संजीव शर्मा ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...