गंज स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बांटे जा रहे हैं पक्षियों के लिए परिंडे
पूज्य सिंधी पंचायत के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि दैनिक भास्कर समूह, पूज्य सिंधी पंचायत एवं व्यापारिक एसोसिएशन गंज के तत्वावधान में कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप दौलतानी एवं भगवान रूपानी के नेतृत्व में परिंडों का वितरण किया गया।
परिंडों को गंज स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में रखा गया है, यहां नागरिक अपने निवास अथवा प्रतिष्ठान पर रखने के लिए परिंडे पंडित दामोदर दाधीच, लक्ष्मण दास दौलतानी, गोविंद लालवानी, भागचंद दौलतानी एवं अन्य से सुबह 8 से दोपहर 12 एवं शाम 5 से 9 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। हरीश हिंगोरानी ने कहा कि मानव का धर्म है कि पक्षियों के पानी पीने के लिए परिंडे लगाएं ओर पक्षियों की रक्षा करें। इस अवसर पर पक्षियों के लिए पीने के पानी के परिंडों में पीने का पानी नियमित भरने का भी संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष नानक गजवानी, उपाध्यक्ष किशोर विधानी, टीकमदास रूपानी, महासचिव रमेश लालवानी, लक्ष्मणदास दौलतानी, महेश पिंजलानी, कालूराम दौलतानी, मोहित लालवानी, प्रीतमदास सबनानी, गोविंद लालवानी, मीरा देवी लालवानी, ताराचंद लालवानी, रामचंद तोलानी सहित अन्य उपस्थित रहे।