अजमेर| भारतीय जैन मिलन अजमेर शाखा की साधारण सभा शास्त्री नगर स्थित वासु पूज्य स्वामी मंदिर में हुई जिसमें वार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव हुए। चुनाव अधिकारी मदन लाल बाफना ने अध्यक्ष पद के लिए पदम चंद खटोड़, सचिव पीसी जैन, कोषाघ्यक्ष पारसमल हींगड, उपाघ्यक्ष अभयमल सकलेचा व नरेश कुमार जैन, सहमंत्री राजेंद पोकरणा, प्रचार मंत्री- मीडिया प्रभारी संपत सिंह जैन, सांस्कृतिक मंत्री अशोक कुमार जैन नाहर को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।