पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • परिंडों में पानी भरने का युवतियों ने लिया संकल्प

परिंडों में पानी भरने का युवतियों ने लिया संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|दैनिक भास्कर के सेव बर्ड अभियान के तहत सिंधु धारा संगीत समिति की ओर से नगीना बाग स्थित कार्यालय में युवतियों को परिंडों का वितरण किया गया। यहां आयोजित निशुल्क ब्यूटी पार्लर, नृत्य, गीत, संगीत एवं मेहंदी प्रशिक्षण कोर्स में प्रशिक्षण ले रही युवतियों ने संकल्प लिया कि वे अपने घरों पर परिंडे लगाएंगी और रोजाना उनमें साफ पानी भरेंगी। कार्यक्रम में 100 से अधिक युवतियों को परिंडे दिए गए।

इस दौरान समिति पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्हें साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उनके लिए परिंडे लगाकर रोजाना साफ पानी की व्यवस्था करना पुण्य का काम है। भास्कर के इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर सेवा कार्य करना चाहिए।

युवतियों को परिंडों का वितरण किए गए।

खबरें और भी हैं...