अजमेर|लायंस क्लब अजमेर आस्था की ओर से अजमेर के स्लम एरिया नागफणी स्थित आनंद गोपाल गौशाला की तीन सौ से अधिक गायों को हरा चारा क्लब के संभागीय अध्यक्ष शशिकांत वर्मा के मुख्य आतिथ्य में व अतुल, मधु पाटनी के सौजन्य से खिलाया गया।क्लब अध्यक्ष अतुलकुमार विजयवर्गीय ने बताया कि इस समय तेज गर्मी है व क्लब के साथियों व भामाशाहों का सहयोग लेते हुए अजमेर की सभी गौशालाओं में हरे चारे की व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर क्लब कोषाध्यक्ष विष्णु प्रकाश पारीक ने भी सेवा दी। अंत मे गौशाला के सरजू महाराज ने क्लब सदस्यों को आशीर्वाद दिया।