अजमेर| जय अम्बे सेवा समिति वृद्धाश्रम हरिभाऊ उपाध्याय नगर में 22 मई से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक लता तायल ने बताया कि वृद्धाश्रम के आवासीय हितार्थ एवं सुखार्थ 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। रामस्नेही संप्रदाय मेड़ता देवल के उत्तराधिकारी संत रामनिवास शास्त्री कथा वाचन करेंगे। कथा दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगी।