अजमेर|खंडेलवाल सारथी संघ के सौजन्य से 20 से 22 मई तक प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम6 बजे तक श्रीनगर रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में नानी बाई का मायरा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का संगीतमय उच्चारण अशोक विजयवर्गीय कर रहे हैं। साथ ही मायरे की कथा के प्रथम दिन श्री नरसीजी का जीवन परिचय, नरसीजी द्वारा सांसारिक जीवन के विरक्त हो भगवान श्री कृष्ण के पास जाना, भगवान शंकर से प्रार्थना करना तथा कोकलिया द्वारा नरसीजी को मायरे का निमंत्रण देना, नरसीजी द्वारा मायरे की तैयारी करना, मायरा लेकर अंजार की ओर प्रस्थान करने के प्रसंगों का वाचन किया गया। इस दौरान भजन अशोक विजयवर्गीय ने गाए। इस मौके पर विभिन्न झांकियां भी सजाई गई।