अजमेर। पट्टी कटला स्थित नवीन लक्ष्मीनारायण मंदिर फतेहपुरिया धड़ा में श्री पुरुषोत्तम मास के मौके पर सोमवार से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी के सचिव कमल किशोर बंसल ने बताया कि श्रीमदभागवत को दोपहर 12.30 बजे शोभायात्रा के रूप में लाया जाएगा। कथा वाचन मंदिर के कथा व्यास पंडित विष्णु दाधीच द्वारा प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। 28 मई को सुबह 10.15 से 12.15 बजे तक हवन एवं पूर्णाहुति होगी। पुजारी पंडित रवि शर्मा रोजाना भगवान लक्ष्मीनारायण का विशेष श्रृंगार करेंगे।