अजमेर| लायंस क्लब अजमेर उमंग ने सेवाकार्यों के अंतर्गत भीषण गर्मी में पौष्टिक आहार के रूप में लोहागल रोड स्थित श्री पुष्कर आदि गौशाला में एक ट्रॉली हरी सब्जियां गायों के लिए डलवाई। सचिव अशोक टाक ने बताया कि 960 किलो सब्जियां जिनमें लौकी, टमाटर, पत्ता गोभी, फूलगोभी, पालक, ग्वारफली, टिंडे, ककड़ी आदि सब्जियां गौशाला में गायों को खिलाई। अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मित्तल ने बताया कि इस पुनीत कार्य में शकुंतला मित्तल, ज्योत्सना जैन, राजकुमार गर्ग, हरीश शर्मा, ललिता फतेहपुरिया, मनीष बंसल सहित द्वारका प्रसाद अग्रवाल व श्री न्यू हरी ओम कैटर्स का सहयोग रहा। संरक्षक महेंद्र जैन मित्तल ने बताया कि इस अवसर पर राजेंद्र गांधी, अनिल गर्ग, नटवरलाल फतेहपुरिया, आभा गांधी, इंदु टाक आदि उपस्थित थे।