अजमेर| श्री राधेकृष्णा सेवा संस्थान अजमेर की ओर से निशुल्क मेडिकल परामर्श व जांच शिविर रामगंज कंजर बस्ती स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में लगाया गया। शिविर में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हड्डियों व जोड़ों की बीमारी, स्लिप डिस्क, हाथ पैरों के सुन्नपन, गठिया, लकवा, मस्तिष्क विकार आदि बीमारियों की जांच की गई। शिविर में 150 लोगों ने पंजीयन कराया, प्रारंभिक जांच के बाद 90 लोगों को अनुभवी चिकित्सकों ने इलाज किया व परामर्श दिया गया। शिविर में डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. राकेश सिवासिया, डॉ. अदिति भटनागर सेवाएं दी। राजस्थान सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विजय जैन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमंत भाटी ने शिविर का अवलोकन कर संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य की प्रशंसा की।