पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक्युप्रेशर प्रशिक्षण शिविर का समापन आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| लॉयनेस क्लब अजमेर वेस्ट की ओर से महिलाओं के स्वास्थ्य जागरुकता एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के तहत धोलाभाटा स्थित आयु शक्ति लेडीज फिटनेस जिम पर चल रहे निशुल्क एक्युप्रेशर चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह सोमवार को शाम 5.30 बजे होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लॉयनेस क्लब की प्रांतीय अध्यक्ष आभा गांधी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व उपमहापौर सोमर| आर्य होंगे। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओंं को प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। नौ दिन से चल रहे इस शिविर में एक्युप्रेशर की संस्था आरोग्य काया एक्युप्रेशर योग मंदिर के मुख्य चिकित्सक डॉ. महेश अग्रवाल एवं उनकी साथी भावना रूपानी ने महिलाओं को प्रशिक्षण दिया। साथ ही मोटापा नियंत्रण, मधुमेह जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...