पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इंडिया व नेपाल खो-खो टेस्ट मैच 25 को अजमेर में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | नेपाल खो-खो टीम पांच मैचों की सीरीज खेलने भारत आई है। भारतीय खो-खो महासंघ व राजस्थान खो-खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले अंतरराष्ट्रीय खो-खो टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला नेपाल राजस्थान में खेलेगी। इसका आयोजन 25 मई को अजमेर के दयानंद कॉलेज के खेल मैदान पर होगा। दूधिया रोशनी और मैट पर होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। नेपाल टीम रविवार को भारत पहुंची। यहां रक्सौल बॉर्डर पहुंचने पर नेपाल के खिलाड़ियों सहित नेपाल खो-खो महासंघ के उपाध्यक्ष प्रदीप महाजन, महासचिव सानू राजा, वरिष्ठ खो-खो कोच केशव गौतम, लक्ष्मी नारायण तथा तकनीकी अधिकारियों के 21 सदस्यीय दल का माला पहनाकर स्वागत किया गया। सीरीज का कम्पीटिशन डायरेक्टर राजस्थान खो-खो संघ के सचिव डॉ. असगर अली को नियुक्त किया गया है।

तीन दिन अजमेर रुकेगी नेपाल टीम | भारत दौर के दौरान नेपाल टीम अजमेर तीन दिन रुकेगी। खिलाड़ियों को भारतीय संस्कृति की झलक दिखाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

खबरें और भी हैं...