अजमेर | अजमेर डिस्कॉम के अजमेर सिटी सर्किल के एसई मुकेश ठाकुर ने रविवार को बिजली आपूर्ति को लेकर जिले के इंजीनियरों की समीक्षा मीटिंग ली और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने बात कही। ठाकुर ने इंजीनियरों से कहा कि बिजली आपूर्ति 24 घंटे रहे, यह सुनिश्चित करे और न्याय आपके द्वार शिविरों में मिली शिकायतों का निस्तारण करे। ठाकुर ने एमडी बीएम भामू की ओर से बिजयनगर के औद्योगिक क्षेत्र में आ रही बिजली आपूर्ति को बरकरार रखे। बैठक में एक्सईएन नसीराबाद एनके भटनागर तथा एक्सईएन किशनगढ़ गाेविंदराम पेसवानी सहित इंजीनियर मौजूद थे।