अजमेर | आवासीय व्यक्तित्व विकास शिविर की व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। बैठक में अध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की शाखा अजमेर की आेर से 22 मई से पांच दिवसीय आवासीय व्यक्तित्व विकास शिविर भगवान गंज स्थित शहीद अविनाश माहेश्वरी आदर्श विद्या मंदिर किया जाएगा।
शिविर की व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को विवेकानंद केंद्र के शाखा के दायित्व वान कार्यकर्ताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें आवासीय शिविर में बच्चों के लिए विभिन्न सत्रों भजन संध्या, योग सत्र, परीक्षा दे हंसते-हंसते, श्रम संस्कार, मंथन, भोजन, गीत अभ्यास, वैदिक, गणित, संस्कार वर्ग आदि कार्यकलापों के लिए समितियों का गठन कर सभी को अपने-अपने दायित्व दिए गए। नगर प्रमुख रविंद्र कुमार जैन ने बताया कि आवासीय व्यक्तित्व शिविर की प्रमुख लाजवंती दीदी होगी। शिविर के दौरान बच्चों को सूर्य नमस्कार योग व्यायाम, वैदिक गणित की तकनीकों के साथ-साथ अध्ययन करने का वैज्ञानिक तरीका नोट्स बनाना तथा बच्चों में एकाग्रता एवं स्मरण शक्ति बढ़ाने की तकनीक भी सिखाई जाएगी। जैन ने बताया कि शिविर के लिए पंजीकरण 22 मई को 5 बजे तक होंगे। किशनगढ़, नसीराबाद, ब्यावर के बालक-बालिकाएं पंजीकरण करा चुके हैं। अजमेर में पंजीकरण चंडक मेडिकल स्टोर आगरा गेट पर भी हो रहे हैं।