अजमेर | हरियाणा में आयोजित ओपन कराटे चैम्पियनशिप पर राजस्थान की टीम उपविजेता रही। रविवार को रेड क्रॉस सोसाइटी में विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। महासचिव दिलीप सिंह राठौड़ व रियाज मंसूरी ने बताया कि राजस्थान टीम में अजमेर के खिलाड़ियाें ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।