अजमेर | शहर में भीषण जल संकट के बाद कलेक्टर आरती डोगरा के निर्देश पर इंजीनियरों ने शहर में दी जाने वाली पानी की सप्लाई का समय तय कर दिया है। सोमवार को होने वाली जल सप्लाई के लिए भी शिड्यूल जारी किया गया है। सोमवार को जल आपूर्ति इस प्रकार रहेगी।
केसर गंज सब डिवीजन : गुर्जर वास जटिया कॉलोनी सुबह 6 से 7 बजे तक, इसाई मोहल्ला 7 से 8 बजे तक, सांसी बस्ती सुबह 5.30 से 6.30 , झरनेश्वर रोड सुबह 7 से 8, साबरी गली सुबह 8 से 9, रामबाग राधास्वामी सुबह 6.30 से 7.30, नूर कॉलोनी सुबह 6 से 7, चांद बावड़ी 8.45 से 9.45, त्रिलोकनगर 9.45 से 10.45, रावण की बगीची 10.45 से 11.45, उसरी गेट, नवाब का बेड़ा 6.30 से 7.30, माली मोहल्ला 7.15 से 8.15, बाबू मोहल्ल शाम 7.30 से 8.30 बजे तक।
नल गोदाम सब डिवीजन : सुबह 5.15 से 6.30 बजे तक सिविल सेकंड, 7.40 से 8.55 सिविल थर्ड, शाम 4.30 से 5.30 सर्किट हाउस, सुबह 5.15 से 6.30 कृष्णा कॉलोनी, बाबूगढ़ फस्ट ऊपर सुबह 9 से 10 बजे तक , बाबू गढ़ सेकंड नीचे 10 से 11 बजे तक, भैंरूखेड़ा गुरुनानी मोहल्ला 11 से 12 बजे तक, नई सड़क 10 से 11 बजे तक।
फॉयसागर रोड : सुबह 5.30 से 6.30 बजे तक प्रेमप्रकाश नगर, संत कंवर राम कॉलोनी, टीचर्स कॉलोनी, संजय नगर सुबह 9 से 10 कीर्ति नगर, 10 से 11 बजे तक भाटी की डांग, गोटा कॉलोनी, 11 से 12 बजे तक दयानंद कॉलोनी, पंचौली चौराहा, मानसरोवर कॉलोनी, सुबह 6. से 7.30 बजे तक एचबीयू मुख्य, ए तथा बी ब्लॉक, राधा विहार, सुबह 7.30 से 8.30 बजे तक बाेराज गांव, सुबह 7 से 8 बजे तक गणपति नगर, शाम 5 से 6 बजे तक पिंक गार्डन, 5.15 से 6.15 तक शांति नगर, 6.15 से 7.15 से आजाद नगर कोटड़ा, शाम 7.15 से 8.15 बजे तक तेजा चौक बैरवा बस्ती।
वैशाली नगर सब डिवीजन : छतरी योजना सुबह 9 बजे, सागर विहार शाम 6 बजे, विनायक नगर बालाजी नगर शाम 6 बजे, रातीडांग ईदगाह शाम 6 बजे, अभियंता नगर, चित्रकूट शाम 7 बजे, किसान कॉलोनी शाम 5 बजे, पंचशील बी ब्लॉक शाम 6 बजे, ए ब्लॉक शाम 6.30 बजे रातीडांग अलखनंदा सुबह 8 बजे, चौरसियावास सुबह 8 बजे।
सिविल लाइन सब डिवीजन : दाता नगर ओम नगर सुबह 6 बजे, हरि नगर सुबह 7.15 बजे, गुर्जर बाड़ा 8.30 बजे, नया बाजार 9.45 बजे, कैलाशपुरी, इंद्रा कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, आनंदनगर भाग 1 सुबह 7.30 बजे, शांतिपुरा विकास पुरी सुबह 9.30 बजे, जेलर गली सुबह 5 बजे, भोपा का बाड़ा सुबह 9 बजे, पीली खान शाम 7 बजे, मीर शाह अली कॉलोनी सुबह 11 बजे, परशुराम कॉलोनी अंबिका नगर सुबह 7 बजे सेंट्रेल जेल सुबह 11.30 से 12.30 बजे तक। अलवर गेट सब डिवीजन : श्रीनगर रोड सुबह 6 बजे, श्रीनगर रोड पाल बीचला आर्य नगर सुबह 5.30 बजे, मेयो कॉलेज, एलआईसी कॉलोनी सुबह 6 बजे , तोपदड़ा, बिनय नगर, अंबाबाड़ी, सुबह 7 बजे, धोलाभाटा, कपिल वस्तु नगर, न्यू राजीव नगर, शाम 6 बजे, धोलाभाटा सूर्य नगर, बसंत बिहार सुबह 5.30 बजे, जौंसगंज सुबह 7.30, प्रकाश रोड शाम 5 बजे।
केसर गंज सब डिवीजन : गढ़ी मालियान सुबह 7 बजे, गढ़ी मालियान सेकंड 8 बजे, गड़ी मालियान थर्ड सुबह 9 बजे, सुभाष नगर, शक्ति नगर सुबह 7 बजे, हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर 1 बजे, सूर्य नगर, ब्यावर रोड दोपहर 12.30 बजे, जवाहर की नाडी सुबह 7 बजे, जवाहर की नाडी जोन 1 सुबह 6 बजे, जवाहर की नाडी जोन 2 सुबह 7 बजे, जवाहर की नाडी जोन-3 सुबह 8 बजे, जवाहर की नाडी जोन-4 सुबह 9 बजे, जवाहर की नाडी जोन-5 सुबह 10 बजे, चंद्रवरदाई ब्लॉक प्रथम सुबह 8.30 बजे, चंद्रवरदाई नगर ब्लॉक द्वितीय 6 बजे, सियाराम नगर शाम 6 बजे।
अर्जुन लाल सेठी नगर सब डिवीजन : सेठी नगर, इंद्रा कॉलोनी सुबह 6.15 बजे, आदर्श नगर, शालीमार कॉलोनी सुबह 6 बजे, परबतपुरा अलखनंदा कॉलोनी शाम 5 बजे, अजयपाल नगर सुबह 6.15 बजे, आम का बेरा, बनत की ढाणी सुबह 6.15 बजे, कलातियों का बाड़िया सुबह 9.15 बजे ।
नाका मदार सब डिवीजन : मधुबन कॉलोनी नाका मदार सुबह 7 बजे, मुस्लिम बस्ती सुबह 6 बजे, जेपी टेम्पो स्टेंड सुबह 6.45 बजे, जेपी नगर सुबह 7.45 बजे, एमडी कॉलोनी सुबह 5.30 बजे, आनंदपुरी गणेश नगर सुबह 7 बजे, इंद्रा नगर धोलाभाटा सुबह 8 बजे, कल्याणीपुरा काली चाट सुबह 7 बजे, कल्याणीपुरा सुबह 6 बजे, नाका नया घर, संजय बस्ती सुबह 9.15 बजे, एकता नगर रामदेव मौर्य नगर सुबह 7 बजे, सीआरपीएफ वॉल 5 रात 8 बजे, केंद्रीय विद्यालय जीसी -1 रात 8 बजे वॉल-3 रात 9 बजे।
फील्ड में रहें जलदाय इंजीनियर : देवनानी
शिक्षा राज्य मंत्री ने कलेक्टर के साथ की शहर में जलापूर्ति पर चर्चा
अजमेर|शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को कलेक्टर आरती डोगरा के साथ शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को फील्ड में रहने तथा सही समय एवं पर्याप्त जलापूर्ति व्यवस्था पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। शहर में होने वाली जलापूर्ति के लिए समय निर्धारित कर दिया गया है। जो समय दिया गया है उसी पर जलापूर्ति होगी। देवनानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के लिए पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता से कार्य करें।
जलदाय विभाग के अधिकारी फील्ड में रहें। जहां-जहां जलापूर्ति होनी है उन इलाकों में वाल्व खोलने से लेकर पूरे समय जलापूर्ति व्यवस्था पर स्वयं निगरानी रखें। वैशाली नगर, शिवनगर, कोटड़ा, हाथीभाटा एवं शहर के अन्य इलाकों में आ रही शिकायतों को दूर करे। कलेक्टर आरती डोगरा ने बताया कि में प्रत्येक क्षेत्र में जलापूर्ति का समय निश्चित कर दिया है। इसी टाइम टेबल के अनुसार जलापूर्ति की जा रही है।
पाइप लाइन कार्य का शुभारंभ
शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने आज महाराणा प्रताप नगर में मित्तल नर्सिंग काॅलेज के पास जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए नई पाइप लाइन कार्य का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उनके साथ स्थानीय पार्षद महेन्द्र जैन मित्तल एवं जयकिशन पारवानी आदि उपस्थित थे।