अजमेर | देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों में एडमिशन के लिए रविवार को जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन किया गया।
पहला व दूसरे दोनों पेपर कुल 180-180 नंबर के थे और दोनों में ही 54-54 सवाल थे। प्रत्येक सब्जेक्ट में तीन सेक्शन थे। दोनों पेपर्स के सेक्शन 1 में छह प्रश्न थे जिसके चार विकल्प थे।
इनमें से एक या एक से अधिक विकल्प सही थे। सभी सही विकल्प चुनने पर इस सेक्शन में मार्किंग स्कीम प्लस 4 थी। प्रत्येक सही विकल्प के लिए प्लस 1 अंक, रिस्पॉन्स न होने पर 0 मार्क्स और अन्य केसों में -2 मार्क्स थे।
इस सेक्शन के अधिकतम अंक 24 थे। दोनों पेपर्स के सेक्शन 2 में इस बार बिल्कुल नए प्रकार के पैटर्न पे 8 प्रश्न पूछे गए। इन सबमे न्यूमेरिकल आंसर को दशमलव के बाद 2 अंकों तक के मान न्यूमेरिक कीपैड की मदद से दर्ज करने थे।
सही होने प्लस 3 मार्क्स थे व कोई नेगेटिव मार्किंग इस सेक्शन में नहीं थी। दूसरे पेपर में तो उत्तर नेगेटिव भी हो सकता था। पेपर 1 के सेक्शन 3 में दो कॉम्प्रीहेंशन थे जिसमें चार चार विकल्पों के साथ दो-दो प्रश्न थे। इनमें से केवल एक विकल्प सही था।