पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • 23 मई को जारी होंगे 12वीं साइंस व काॅमर्स के परिणाम

23 मई को जारी होंगे 12वीं साइंस व काॅमर्स के परिणाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड12वीं विज्ञान और वाणिज्य संकाय का परिणाम बुधवार शाम 6.15 घोषित करेगा। इस संबंध में सोमवार को बोर्ड अध्यक्ष प्रो. बीएल चौधरी की अध्यक्षता में हुई परीक्षा परिणाम समिति की बैठक में निर्णय किया गया। इस बार भी मेरिट जारी नहीं होगी। बोर्ड अध्यक्ष ने परिणाम तैयारियों की समीक्षा की और स्थिति संतोषप्रद होने पर परिणाम जारी करने को लेकर हरी झंडी दे दी। बोर्ड उपनिदेशक जनसंपर्क राजेंद्र गुप्ता के अनुसार शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी शाम 6.15 बजे बोर्ड कार्यालय में परिणाम जारी करेंगे। शेष | पेज 6

गुप्ता ने बताया कि परिणाम की तैयारी पूरी हो चुकी है। 12वीं कॉमर्स वर्ग में 42 हजार 665 और विज्ञान वर्ग में 2 लाख 46 हजार 254 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत किए गए थे। बोर्ड का यह परिणाम www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध रहेगा। विद्यार्थी दैनिक भास्कर पर bhaskar.com या results.bhaskar.com पर लॉग ऑन कर परिणाम जान सकेंगे।

इस बार भी मेरिट नहीं

- बोर्ड द्वारा दूसरी बार बिना मेरिट के परिणाम घोषित किया जाएगा। बोर्ड की परीक्षा समिति की अनुशंसा पर बोर्ड प्रबंध मंडल ने पिछले साल तय किया था कि बोर्ड मेरिट जारी नहीं करेगा। प्रदेश और जिला किसी भी स्तर पर मेरिट जारी नहीं होगी। बोर्ड केवल टॉपर तीन स्टूडेंट्स के नाम जारी करेगा।

खबरें और भी हैं...